Edition

कलेक्टर ने दिए सुठालिया परियोजना अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश, आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत औचक निरीक्षण, किराए के भवनों की जानकारी गायब,शासन के निर्देशों के बाद भी नहीं बंटा टेक होम राशन ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को सुठालिया नगर परिषद में आयोजित शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक धमाका हुआ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सुठालिया परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में घोर लापरवाही वित्तीय अनियमितता और शासकीय रिकॉर्ड छुपाने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया । उन्होंने सुठालिया के परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह को दे दिए हैं ।

कार्यालय के बाद कलेक्टर ने सुठालिया शहरी वार्ड क्रमांक 2 के आंगनवाड़ी केंद्र का भी जमीनी निरीक्षण किया । वहां पाया गया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 अगस्त 2026 से बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए शुरू हुई । टेक होम राशन वितरण की व्यवस्था ठप पड़ी थी और निरीक्षण की तारीख तक राशन के पैकेटों का वितरण ही शुरू नहीं किया गया था मासूम बच्चों और माताओं के निवाले में इस तरह की लापरवाही देखकर कलेक्टर ने सीधे निलंबन की गाज गिरी ।

कार्रवाई की तीन मुख्य वजहें:

रिकॉर्ड छुपाना और जानकारी न होना : परियोजना अधिकारी को अपने क्षेत्र में किराए के भवनों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों की कोई जानकारी नहीं थी और पूछने पर उन्होंने अनुबंध संबंधी शासकीय रिकॉर्ड भी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया ।

किराया भुगतान में लापरवाही : आंगनवाड़ी भवनों के मकान मालिकों को समय पर किराया क्यों नहीं दिया गया,इसका परियोजना अधिकारी के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था ।

राशन वितरण में बड़ी चूक: शासन के कड़े आदेशों और अग्रिम व्यवस्था के बावजूद शहरी वार्ड क्रमांक 2 में निरीक्षण के दिन तक पात्र बच्चों और माताओं को टेक होम राशन के पैकेट नहीं बांटे गए थे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail