Edition

माचलपुर के शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी “माई भारत” पोर्टल के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने जारी किया आदेश ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर/राजगढ़ :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मध्य प्रदेश (राज्य मुख्यालय, भोपाल) द्वारा युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स DOS भोपाल राजेश मैवाड़े की अनुशंसा एवं श्रीमती जानकी सिंह (संयुक्त राज्य सचिव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मध्य प्रदेश) के आदेश के तहत माचलपुर के शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी को ‘माई भारत’ पोर्टल के लिए जिला नोडल अधिकारी राजगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । यह नियुक्ति भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय,नई दिल्ली के निर्देशों के पालन में की गई है । उनकी इस गरिमामयी नियुक्ति पर उनके शिक्षक परिवार ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

“युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने की पहल”

“माई भारत” पोर्टल भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक अनूठी और महत्वाकांक्षी पहल है । इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वयं सेवा के अवसर प्रदान करना, राष्ट्र-निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना,कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है । इसके साथ ही इस मंच के जरिए युवाओं को सीधे सरकारी योजनाओं और पहलों से जोड़कर सशक्त बनाया जाएगा । जिला नोडल अधिकारी के रूप में सुरेश चंद्र सोनी जिले में इस अभियान के तहत पंजीकरण प्रक्रिया की कड़ाई से निगरानी करेंगे । इसके साथ ही वह जिले के युवाओं और संस्थाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इस कल्याणकारी डिजिटल मंच का लाभ उठा सकें ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail