Edition

संत रविदास जयंती पर राजगढ़ में समरसता का शंखनाद, मंगल भवन से कलश यात्रा रवाना ;— हमारे पूर्वज और रक्त एक, समाज को एकजुट रखना हम सबकी मंत्री पंवार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जनप्रतिनिधियों ने सभी विधानसभाओं को सौंपे पवित्र कलश, देशभर की मिट्टी लेकर गाँव-गाँव पहुँचेगा सामाजिक एकता और समानता का संदेश ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी के समरसता, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘समरसता संकल्प अभियान’ एवं ‘कलश यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। स्थानीय मंगल भवन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया ।

“हमारे पूर्वज और रक्त एक, समाज को एकजुट रखना हम सबकी जिम्मेदारी : नारायण सिंह पंवार”
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नारायण सिंह पंवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की संस्कृति अमिट है । संत रविदास जी जैसे महान संतों ने बहुत ही सहज और सरल भाषा में समाज में चेतना जगाई उन्होंने समाज को अपने पैरों पर खड़ा होने और श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश दिया । संतों ने अपने योगबल के आधार पर तत्कालीन सत्ता को चुनौती देते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की मंत्री पंवार ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस यात्रा में देशभर की पवित्र मिट्टी साथ चल रही है । संतों ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है और इसे खंडित होने से बचाया है । उन्होंने आह्वान किया कि सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन समाज को एकजुट रखना और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,क्योंकि हमारे पूर्वज एक हैं और हमारा रक्त भी एक है ।
इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं । समाज में जातिगत भेदभाव को मिटाकर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है जब समाज समरस होगा तभी राष्ट्र सशक्त और विकसित बनेगा ।

“विधानसभाओं में गूंजेगा समानता का संदेश,विधायकों का मत”
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक शहजारीलाल दांगी, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव और नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया । विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला प्रशासन का यह अभियान सराहनीय है जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं के लिए कलश भेंट किए गए हैं । यह कलश केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हर गाँव और हर घर तक समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनेगा । साथ इस अवसर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी ने कर्म को ही पूजा माना था । आज इस अभियान के माध्यम से समाज का हर वर्ग एक सूत्र में बंध रहा है यह कलश यात्रा जिले में एक सकारात्मक और वैचारिक क्रांति लेकर आएगी हम सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का कर्तव्य है कि जगह-जगह इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत करें ।

“प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद”
इस भव्य आयोजन में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. इच्छित गढ़पाले और जिला संयोजक संजय साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail