Edition

भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों का ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया,पिकअप छोड़कर फरार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोघटपुर गांव की वारदात, पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी बढ़ती देख भागे आरोपी,चोरी की भैंसें बरामद ।

माचलपुर :- क्षेत्र के गोघटपुर गांव में भैंस चोरी कर पिकअप वाहन से भाग रहे आरोपियों का ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया । पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी बढ़ती देख आरोपी अपनी पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए,घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार, गोघटपुर गांव में आरोपी भैंसों को पिकअप वाहन (नंबर RJ 17 CB 2445) में लादकर फरार हो रहे थे, जिसकी ग्रामीणों को भनक लग गई । उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस का इंतजार किए बिना ही उक्त पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया । सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई ।

“फायरिंग की चर्चा,पुलिस ने नहीं की पुष्टि”

बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने के दौरान फायरिंग की बात सामने आई थी, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है । पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी के बीच आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है चोरी की गई भैंसों को भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है  ।

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है । पुलिस जब्त पिकअप (RJ 17 CB 2445) के चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन और गोघटपुर घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।

वर्जन#######

“एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। फायरिंग की हमारी तरफ से पुष्टि नहीं है” ।
— आदित्य सोनी, थाना प्रभारी, माचलपुर

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail