घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :– अखंड भारत दिवस के पावन अवसर पर प्रखंड माचलपुर में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला । यहाँ बजरंग दल के नेतृत्व में एक भव्य एवं विशाल मशाल यात्रा निकाली गई,जिसके बाद सामूहिक रूप से भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया इस गौरवमयी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लेकर अखंड भारत के संकल्प को दोहराया ।
“विद्वानों का मिला प्रेरणादायी संदेश”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल के विभाग संयोजक आशीष मेवाड़ा एवं पुरुषोत्तम नागर रहे । अपने प्रेरणादायी बौद्धिक संबोधन में वक्ताओं ने अखंड भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने और देश की एकता व अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया ।
“इन प्रमुख जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति”
इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खंड संघचालक माननीय जगदीश राठौर, बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू शर्मा ,लक्ष्मण सिंह गुर्जर, दीपक मारू,नंदन उपाध्याय, भानुप्रताप सिंह, यदुनंदन त्रिवेदी और प्रेम कुमावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इनके साथ ही क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ समाज सेवियों, मातृशक्ति और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बनाया ।
यात्रा के दौरान पूरा माचलपुर नगर “भारत माता की जय” “वंदे मातरम्” और “अखंड भारत अमर रहे” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा ।










