Edition

माचलपुर में धार्मिक ज्ञान का शंखनाद,श्रीनाथजी की हवेली में आयोजित हुई पुष्टि व सनातन धर्म प्रश्नोत्तरी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा ग्रुप रहा प्रथम और बरसाना को मिला दूसरा स्थान, विजेताओं को प्रमाण पत्र व ऊपरना भेंट कर किया सम्मानित ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर (निप्र) :- जमीदार मोहल्ला में स्थित पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथ जी की हवेली में रविवार को भव्य ‘पुष्टि प्रश्नोत्तरी’ एवं ‘सनातन धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सावन मास के पवित्र उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में मथुरा, बरसाना, वृंदावन और गोकुल नाम से चार ग्रुप बनाए गए थे । इस दौरान मंच के साथ-साथ उपस्थित आम जनता द्वारा भी कई रोचक प्रश्न पूछे गए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय और ज्ञानवर्धक हो गया ।

प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद किरण जी खंडेलवाल के नेतृत्व वाले ‘मथुरा ग्रुप’ ने प्रथम और कृष्ण मंडलोई व महिला साथियों के ‘बरसाना ग्रुप’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही जनता राउंड में शीला जी माधावत प्रथम रहीं । सभी विजेता महिलाओं और प्रतिभागियों को हवेली ट्रस्ट के अध्यक्ष बालमुकुंद सराफ, उपाध्यक्ष मनोहर लाल जी माधावत, सचिव दिनेश स्वर्णकार एवं मुखियाजी विजय भारद्वाज द्वारा प्रमाण पत्र व ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

वर्तमान में पुष्टिमार्गीय हवेली में सावन माह के चलते ठाकुर श्री गोवर्धन नाथ जी के विभिन्न मनोरथों और हिंडोला उत्सवों के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें नगर के वैष्णव जन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष कृष्णकांत जोशी,सहसचिव कैलाश सिंह मंडलोई,रामगोपाल मोदी, कपिल जोशी, चंदन सराफ,पवन अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,श्याम अग्रवाल और कृष्णा मंडलोई सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail