Edition

पुलिस और प्रशासन का देवदूत बनकर रेस्क्यू, गाड़गंगा नदी के उफान में फंसी 06 जिंदगियों को सुरक्षित निकाला !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खिलचीपुर के जल मंदिर में गले तक आया पानी,खुद नाव में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा एसपी अमित तोलानी,ने संभाली कमान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- खिलचीपुर स्थित प्रसिद्ध जल मंदिर परिसर में गाड़गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई । उफनती नदी के बीच मंदिर परिसर में 6 लोग फंस गए । पानी तेजी से बढ़ते हुए लोगों के गले तक पहुंच गया,जिससे वहां चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला ।युद्धस्तर पर चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। संकट की इस घड़ी में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे । दोनों आला अधिकारियों ने मौके पर खड़े होकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली और रणनीति तैयार की ।

“खुद नाव में सवार हुए एसपी सुरक्षित बचाई जान”

बाढ़ का बहाव तेज था और समय बेहद कम था ऐसे में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी खुद SDRF की रेस्क्यू नाव में सवार हुए । वे टीम के साथ उफनती लहरों के बीच जल मंदिर परिसर पहुंचे पुलिस और SDRF के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पानी में फंसे सभी 6 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला । साहस और समन्वय की मिसाल इस बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे ऑपरेशन की सफलता ने राजगढ़ पुलिस और प्रशासन के बेहतरीन समन्वय को साबित किया है । समय पर मिली सूचना और त्वरित एक्शन के कारण छह लोगों को नया जीवन मिला है स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन के इस जज्बे की जमकर सराहना की है । इस सफल ऑपरेशन के बाद राजगढ़ पुलिस ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीतते हुए संदेश दिया है— “मुसीबत कितनी भी बड़ी हो, राजगढ़ पुलिस हर जिंदगी बचाने के लिए मैदान में खड़ी है संकट की घड़ी में सबसे पहले, हर पल आपके साथ ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail