Edition

जीरापुर आईटीआई की बाउंड्रीवॉल निर्माण का मंत्री गौतम टेटवाल एवं विधायक हजारीलाल दांगी ने किया भूमि पूजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवाओं को सुरक्षित माहौल और बेहतर तकनीक देना हमारी प्राथमिकता :- मंत्री टेटवाल ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ माचलपुर :- राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर में स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है । रविवार को संस्थान परिसर में 2.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल व क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन किया ।

“संस्थान की सुरक्षा और युवाओं का कौशल विकास हमारी प्राथमिकता” – मंत्री गौतम टेटवाल
भूमि पूजन के कार्यक्रम के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए विभागीय मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा की “हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । शासकीय आई टी आई जीरापुर में 2.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह बाउंड्रीवॉल संस्थान की भूमि को सुरक्षित करेगी, जिससे भविष्य में संस्थान के विस्तार और नए आधुनिक वर्कशॉप के निर्माण में मदद मिलेगी । हमारा प्रयास है कि ग्रामीण अंचल के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित माहौल और विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा का बुनियादी ढांचा मिल सके ।

“क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी यह परियोजना” – विधायक हजारीलाल दांगी
क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने अपने संबोधन में कहा की जीरापुर क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के संसाधनों को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है । इस बाउंड्रीवॉल के निर्माण से न केवल संस्थान परिसर सुरक्षित और अनुशासित होगा,बल्कि छात्र-छात्राओं को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा । यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और हम आने वाले समय में यहाँ नए ट्रेड्स और आधुनिक सुविधाएं शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं।इस गरिमामयी अवसर पर शासकीय ITI के प्राचार्य, विभागीय तकनीकी अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail