Edition

भव्य सप्ताहजी के संग ताखाजी धाम को मिली ₹10 लाख की सौगात, माचलपुर के विकास के लिए ₹1.25 करोड़ भी मंजूर ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिपल्या कुल्मी रोड स्थित प्राचीन तक्षतदेव मंदिर पहुंचे विधायक हजारीलाल दांगी; भजनों का आनंद लेकर की सामुदायिक भवन व पेवर्स निर्माण की घोषणा ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- जिले के माचलपुर नगर में पिपल्या कुल्मी रोड पर स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन ताखाजी महाराज मंदिर में शुक्रवार सुबह से सात पहर की भव्य सप्ताहजी का शुभारंभ किया गया है जो 8 अगस्त शनिवार शाम चली । तत्पश्चात हवन शांति उपरांत सम्पन्न हुआ इस धार्मिक उत्सव के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा मनमोहक भजनों की पूरी रात प्रस्तुतियां दी गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है । इस दौरान शुक्रवार देर रात खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी व भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने मंदिर पहुंच कर तक्षतदेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की और सप्ताहजी की ज्ञानगंगा में सम्मिलित होकर भजनों का आनंद लिया । इस अवसर मंडल भाजपा अध्यक्ष अमिता अग्रवाल,मदन पटेल व हनुमान पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस मौके पर आयोजकों ने विधायक एवं समस्त अतिथियों का साफा बांधकर पुष्पमाला से स्वागत व सम्मान किया । इसके पश्चात विधायक दांगी ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच मंदिर विकास के लिए अपनी विधायक निधि से10 लाख रु की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण और मंदिर परिसर में पेवर्स लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की । उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि एक वर्ष के भीतर ये दोनों कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएंगे ।

“माचलपुर को मिली ₹1.25 करोड़ की अतिरिक्त सौगात”

धार्मिक मंच से घोषणा करते हुए विधायक हजारीलाल दांगी ने बताया कि माचलपुर नगर के चौमुखी विकास के लिए ₹1 करोड़ 25 लाख के अन्य विकास कार्यों की भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जो बहुत ही जल्द नगरवासियों को सौगात के रूप में धरातल पर देखने को मिलेगी । उन्होंने कहा कि माचलपुर ही नहीं, बल्कि पूरी खिलचीपुर विधानसभा में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से हर नगर और गांव के मंदिरों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । हमारी कोशिश है कि लोग अपनी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति से भी जुड़े रहें,विशेषकर युवाओं को सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए सरकार और संगठन पूरी तरह प्रयासरत हैं ।

“क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है ताखाजी महाराज मंदिर”

बता दें कि ताखाजी महाराज का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और पूरे क्षेत्र की अटूट आस्था का मुख्य केंद्र है। लोक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ हर प्रकार के जहरीले जीवों के जहर (विष) का निदान और स्थाई उपचार मिलता है,यहाँ आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं और इसी गहरी श्रद्धा के चलते प्रतिवर्ष यहाँ भव्य सप्ताहजी का आयोजन किया जाता है।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail