Edition

माचलपुर थाना प्रभारी आदित सोनी ने कार्रवाई नहीं की तो पत्रकारों ने एसपी के नाम का ज्ञापन डीएसपी को सौपा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकार से अभद्रता व जान से मारने की धमकी का मामला गरमाया,कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- पत्रकार पवन शर्मा के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में जिले के पत्रकारों ने राजगढ़ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाही की मांग की है ।

ज्ञापन के अनुसार, ग्राम पंचायत झरनी के रोजगार सहायक पर आरोप है कि उसने स्वयं को झरनी का सरपंच बताते हुए 31 जुलाई 2026 को पत्रकार पवन शर्मा को फोन लगा कर गाली-गलौज की तथा एससी/एसटी एक्ट में झूठा मामला दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी गई इस संबंध में पत्रकार पवन शर्मा के द्वारा माचलपुर थाने में शिकायत और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई ।

पत्रकारों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद माचलपुर थाना प्रभारी आदित्य सोनी द्वारा अब तक कोई ठोस एवं निष्पक्ष कार्रवाही नहीं की गई, जिससे पीड़ित पत्रकार को न्याय नहीं मिल पा रहा है और असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं ।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की पुलिस अधीक्षक की निगरानी में निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध शीघ्र ठोस कार्यवाही की जाए । साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के पत्रकार संगठन के बैनर तले जिला स्तरीय आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।

यह ज्ञापन 7 अगस्त 2026 को राजगढ़ जिले के समस्त पत्रकार साथीयो ने राजगढ़ पुलिस अधीक्षक महोदय की अनुपस्थिति में डीएसपी नेहा गौर को सौंपा गया गया  ।

ज्ञापन देते समय राजगढ़ एसपी कार्यालय में यह पत्रकार साथी उपस्थित रहे मुकेश अहिरवार, श्याम रानोलिया, पवन शर्मा, राहुल बना नरेंद्र शर्मा,प्रदीप बंसल ,देवेंद्र सेन ,घनश्याम शर्मा,घनश्याम गुर्जर,परमानंद गुर्जर , ओर अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail