Edition

सोशल मीडिया पर शुरू होगी “देवधरा राजगढ़” श्रृंखला, हर बुधवार को मिलेगी जिले के प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसंपर्क विभाग की नई पहल,नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- राजगढ़ जिला अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के लिए मध्य प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान रखता है। जिले की इसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर ‘देवधरा राजगढ़’ नामक एक विशेष श्रृंखला प्रारंभ की जा रही है। इस श्रृंखला की टैगलाइन ‘हर मंदिर की कहानी, आस्था की जुबानी’ रखी गई है ।

“प्रत्येक बुधवार को जारी होगा अंक”
इस अनूठी पहल के अंतर्गत हर सप्ताह बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से राजगढ़ जिले के एक प्रमुख मंदिर की प्रेरणादायक कहानी साझा की जाएगी । प्रत्येक अंक में मंदिर का इतिहास,धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व, स्थानीय जनश्रुतियाँ,पौराणिक व लोककथाएँ और विशिष्ट स्थापत्य कला की जानकारी दी जाएगी,इसके साथ ही आकर्षक छायाचित्रों (तस्वीरों) के माध्यम से मंदिर की दिव्यता को प्रस्तुत किया जाएगा ।

“सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेगी नई पीढ़ी”
जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार,इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल मंदिरों की जानकारी देना भर नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना भी है । इससे जिले की धार्मिक विरासत का दस्तावेजीकरण होगा और स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । यह श्रृंखला राजगढ़ की आस्था,संस्कृति और इतिहास को एक ही मंच पर लाने का एक सार्थक प्रयास साबित होगी ।

“जनसंपर्क विभाग ने की जुड़ने की अपील”
जिला जनसंपर्क कार्यालय ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक बुधवार को जारी होने वाली इस विशेष श्रृंखला से सोशल मीडिया पर जुड़ें । इसे अधिक से अधिक साझा (शेयर) कर राजगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार में अपनी भागीदारी निभाएं ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail