सुरेन्द्र गुर्जर पुन, बने माचलपुर नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष,प्रियव्रत सिंह और अमन अरोड़ा ने जताया भरोसा ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :– जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के निर्देश पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुरेन्द्र गुर्जर की सक्रियता को देखते हुए उन्हें पुन माचलपुर नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है । पार्टी नेतृत्व ने सुरेन्द्र गुर्जर द्वारा नगर में कांग्रेस की गतिविधियों को मुखर होकर संचालित करने और समय-समय पर जनहित के मुद्दों पर किए गए शानदार कार्यों से प्रभावित होकर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है ।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुरेन्द्र गुर्जर ने अपने पिछले कार्यकाल में न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि जनता की समस्याओं को लेकर भी हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया । विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति उनकी पूर्ण निष्ठा और युवाओं को जोड़ने की अद्भुत कला को देखते हुए संगठन ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर दोबारा मुहर लगाई है ।
ईष्ट मित्रों ने किया जोरदार स्वागतसुरेन्द्र गुर्जर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा होते ही नगर के कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों और उनके ईष्ट मित्रों में भारी उत्साह देखा गया । बड़ी संख्या में एकत्रित हुए मित्रों और समर्थकों ने सुरेन्द्र गुर्जर को पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया ।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुरेन्द्र गुर्जर के दोबारा अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में युवक कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी । गुर्जर ने इस जिम्मेदारी के लिए जिला नेतृत्व और सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और नगर में युवाओं की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करना जारी रखेंगे ।










