Edition

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, ऑल्टो कार ने मारी टक्कर,चालक गाड़ी छोड़ फरार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल जा रहे थे शिक्षक रामचन्द बैरागी,कोडक्या और बाढ़गांव के बीच हुआ दर्दनाक हादस,जीरापुर में हुआ पोस्टमार्टम ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक प्राथमिक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भाटखेड़ी निवासी रामचन्द बैरागी शासकीय प्राथमिक विद्यालय पथरी संकुल केन्द्र कोडक्या, ब्लॉक जीरापुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे । सोमवार सुबह वह अपने गृह ग्राम भाटखेड़ी से मोटर साइकिल द्वारा ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे ।
इसी दौरान कोडक्या और बाढ़गांव के बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक रामचन्द बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली बात सामने आई ऑल्टो कार का चालक घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला, समय पर इलाज न मिलने और गंभीर चोटों के कारण शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीरापुर अस्पताल भिजवाया,जहां मृतक शिक्षक का पोस्टमार्टम (पीएम) किया गया । पुलिस ने ऑल्टो गाड़ी को जब्त कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है,सोमवार को हुए इस दर्दनाक हादसे से भाटखेड़ी ग्राम और स्थानीय शिक्षा विभाग में गहरा शोक व्याप्त है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail