रामगढ़ में संकुल स्तरीय FLN प्रशिक्षण संपन्न,खेल और गतिविधि आधारित माहौल में पढ़ेंगे कक्षा 1 से 4 तक के बच्चे ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर /राजगढ़ :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए देश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) कक्षाओं का संचालन तेजी से किया जा रहा है । शिक्षा विभाग के ताजा दिशा-निर्देशों व जिला कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल रामगढ़ में संकुल स्तरीय FLN शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । मास्टर ट्रेनर सुरेश चंद्र सोनी द्वारा शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका, मासिक ट्रैकर और सहायक सामग्री सहित कक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर संकुल के जन शिक्षक रामचरण दांगी,मेंटर शिक्षक महेश कुमार दांगी और जगदीश प्रसाद दांगी उपस्थित रहे ।
खेल-खेल में पढ़ाई: कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को अब पारंपरिक रटने की पद्धति से दूर रखकर पूरी तरह से गतिविधि और खेल-आधारित माहौल में पढ़ाया जाएगा ।
एबिल किट और नई पुस्तकें: शिक्षकों के विशेष क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के बाद अब कक्षाओं में ‘एबिल किट’ और विभिन्न नवीन पाठ्य पुस्तकों का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है ।
साप्ताहिक आकलन व उपचारात्मक शिक्षा : नई रणनीति के तहत हर बच्चे का साप्ताहिक आकलन किया जा रहा है बच्चों को उनके स्तर (बेसिक या एडवांस) के अनुसार समूहों में बांटकर उपचारात्मक शिक्षा दी जा रही है ।
डिजिटल टूल्स से दैनिक ट्रैकिंग: वर्ष 26,27 तक शत प्रतिशतनिपुण लक्ष्य’ हासिल करने के लिए शिक्षकों को दैनिक ट्रैकिंग और डिजिटल टूल्स का सहयोग लेने को कहा गया है ।
बढ़ा बच्चों का रुझान: इस बड़े बदलाव से प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति और सीखने की ललक में भारी उछाल देखा जा रहा है ।









