Edition

“गुरु संस्कृति और संस्कारों के संवाहक”गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यार्थियों को दिया अर्जुन जैसी एकाग्रता का मंत्र; ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोपा गुलमोहर का पौधा ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को ब्यावरा स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित “महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व–2026” महोत्सव में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार ने सम्मिलित हो कर गुरुजनों का सम्मान किया तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं । कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ और छात्र छात्राओं द्वारा गुरु महिमा पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई । इस अवसर मंत्री पॉवर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के निर्माता और राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं । गुरु का मार्गदर्शन ही जीवन को सही दिशा देता है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है । सांदीपनि स्कूलों में स्मार्ट क्लास,आधुनिक लैब, डिजिटल शिक्षण और सुरक्षित परिसर जैसी वैश्विक स्तर की सुविधाएँ ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं । विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने अर्जुन द्वारा पक्षी की आँख पर लगाए सटीक निशाने का उदाहरण दिया उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य,कड़ी मेहनत, कड़ा अनुशासन और पूर्ण एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है ।

“शिक्षकों का सम्मान,पर्यावरण संकल्प और धार्मिक आयोजन”

इस अवसर पर मंत्री पंवार ने शत-प्रतिशत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालय के होनहार शिक्षकों का आत्मीय सम्मान किया कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया । इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपा और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया । विशिष्ट गुरुजनों का सम्मान एवं शासकीय कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री पंवार ने ब्यावरा के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित श्री हरिशंकर शर्मा जी के निवास पर पहुँचकर चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया । इसके बाद उन्होंने ग्राम सलेहपुर स्थित पावन देवस्थान पर आयोजित विशेष धार्मिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail