Edition

कलेक्टर ने उत्कृष्ट स्कूल और वन वाटिका में रोपे पौधे,बच्चों को सिखाया सफलता का मंत्र ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं,उसे जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी,यही आने वाली पीढ़ी के भविष्य की आधारशिला ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने अपने बुधवार के खिलचीपुर प्रवास के दौरान पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को लेकर एक बड़ा संदेश दिया । उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर एवं वन विभाग की वन वाटिका में खुद अपने हाथों से पौधरोपण किया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा और आत्मीय संवाद किया । उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ा अनुशासन, निरंतर पढ़ाई और हमेशा सकारात्मक सोच रखने की सीख दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें ।कलेक्टर ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष न केवल वर्तमान पर्यावरण को संतुलित रखते हैं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत आधारशिला भी हैं । उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक है जब लगाए गए पौधों का नियमित संवर्धन और देखभाल सुनिश्चित की जाए । इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले,एसडीएम अंकिता जैन, तहसीलदार अनिल शर्मा सहित विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail