Edition

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर अध्यक्ष नयन विजयवर्गीय पर दर्ज झूठे मुकदमे के विरोध में फूटा गुस्सा,DSP को सौंपा ज्ञापन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह की दो टूक-“बिजली विभाग को आगे कर विपक्ष को डरा रही भाजपा,मुकदमा वापस नहीं हुआ तो ठप कर देंगे पूरा जिला” ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष और प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी कड़ी में राजगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष नयन विजयवर्गीय पर बिजली विभाग के माध्यम से एक झूठा और राजनीति से प्रेरित मुकदमा दर्ज करवाया गया है । इस तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) महोदय को एक ज्ञापन सौंपा और इस दुर्भावनापूर्ण मुकदमे को तत्काल वापस लेने की पुरजोर मांग की । कांग्रेस नेतृत्व ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस झूठे मामले को जल्द ही निरस्त नहीं किया गया, तो कांग्रेस परिवार जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा ।

“जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह का तीखा हमला”नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष को डरा रही भाजपा”
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा:”भाजपा सरकार अपनी प्रशासनिक और विकास विरोधी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है । जब-जब विपक्ष जनता की आवाज उठाता है,तब-तब यह सरकार पुलिस और सरकारी विभागों को आगे कर झूठे मुकदमों का जाल बुनती है हमारे नगर अध्यक्ष नयन विजयवर्गीय पर बिजली विभाग के माध्यम से की गई यह कार्रवाई विशुद्ध रूप से प्रतिशोधात्मक और द्वेषपूर्ण है ।”प्रियव्रत सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की हर नापाक कोशिश का कांग्रेस पार्टी एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ सामना करेगी । उन्होंने प्रशासन को चेताया कि वह किसी राजनीतिक दबाव में आकर काम न करे,बल्कि निष्पक्षता से न्याय करे ।

“ज्ञापन में शामिल मुख्य बिंदु और कांग्रेस की मांगें” उप-पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है :
राजनीतिक द्वेषता का अंत: बिजली विभाग द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) पूरी तरह मनगढ़ंत है, जिसे तुरंत निरस्त किया जाए ।निष्पक्ष जांच की मांग: मामले की किसी उच्च स्तरीय और स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।दबाव की राजनीति पर रोक: सरकारी विभागों (जैसे बिजली विभाग और पुलिस) का राजनीतिक हथकंडे के रूप में दुरुपयोग बंद हो ।आंदोलन की चेतावनी: यदि शीघ्र ही इस मनगढ़ंत मामले को वापस लेकर न्याय नहीं दिया गया,तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

“दबाई नहीं जा सकती सत्य की आवाज”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नयन विजयवर्गीय हमेशा से जनता के मुद्दों और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ मुखर रहे हैं, इसी वजह से उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का यह प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सत्य की आवाज को इस तरह के दबावों से दबाया नहीं जा सकता है और कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail