कंट्रोल रूम में हुई महासमीक्षा,उत्कृष्ट कार्य के लिए ASP, SDOP और थाना प्रभारी सम्मानित,पुलिस चौपाल’ से सुधरेगी कानून व्यवस्था ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक (SP) अमित तोलानी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में एसपी तोलानी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही,उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी,दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी । बैठक में उत्कृष्ट विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलाने वाले जांबाज विवेचकों और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया । एसपी ने बैठक में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा, एसडीओपी राजगढ़ अरविंद राठौर, एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर, एसडीओपी अजाक श्रीमती नेहा गौर,और रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान सहित सभी थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की और बेहतर समन्वय के लिए उनका हौसला बढ़ाया । एसपी ने महिला अपराधों की संवेदनशील विवेचना, गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई, फरार आरोपियों व स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी और चोरी के मामलों का जल्द खुलासा करने के कड़े निर्देश दिए ।
“सुरक्षा और जनसंवाद के लिए एसपी के मुख्य निर्देश:
तीसरी आंख का पहरा: चोरी व नकबजनी रोकने के लिए जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ।
पुलिस चौपाल:आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए नियमित चौपालें होंगी ।
सीएम हेल्पलाइन: लंबित शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।साइबर और यातायात सुरक्षा: ‘सेफ क्लिक 2.0′ और यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए । साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित व कठोरतम कार्रवाई हो ।
“पारदर्शिता और संवेदनशीलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा से काम करें ताकि जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बने।”— अमित तोलानी, एसपी राजगढ़










