Edition

बिजली साहब के घर ‘हाई वोल्टेज ड्रामा,तीसरी के साथ रह रहे थे जेई,दूसरी ने रंगे हाथ पकड़ा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जीरापुर की मुंदड़ा कॉलोनी में दो पत्नियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे,तमाशबीन बने पड़ोसी,पुलिस ने शांत कराया मामला ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- जीरापुर नगर की मुंदड़ा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत विभाग में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का पारिवारिक विवाद हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया । दो शादियां कर चुके जेई सुबोध कुमार जब अपनी तीसरी पत्नी (सह-जीवन संगिनी) के साथ किराए के मकान में रह रहे थे,तभी अचानक उनकी दूसरी पत्नी वहां धमक पड़ी । घर के भीतर तीसरी महिला को देखते ही दूसरी पत्नी का पारा चढ़ गया । देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस,गाली-गलौज और फिर जमकर मारपीट शुरू हो गई,घर से आ रही चीख-पुकार और शोर सुनकर मुंदड़ा कॉलोनी के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए । हंगामा बढ़ता देख स्थानीय नागरिकों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को बमुश्किल शांत कराया और थाने लेकर आई । जीरापुर थाना प्रभारी हुकम चंद मीणा ने बताया कि मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से लिखित आवेदन (शिकायत) मिले हैं,पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

नौकरी पर आ सकती है आंच विद्युत ?

विभाग के जानकारों के मुताबिक, मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत पहली पत्नी के रहते बिना तलाक के दूसरा या तीसरा विवाह करना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। यदि पुलिस जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो जेई सुबोध कुमार को सस्पेंशन (निलंबन) और विभागीय जांच का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस अब जेई की पहली पत्नी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail