Edition

पांच रु के ट्रैक्टर वाले नोट के बदले17 लाख रु का झांसा देकर की थी ठगी,ब्यावरा पुलिस ने राजस्थान से दबोचा शातिर ठग को ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन फ्रॉड के सदमे में सुसाइड करने जा रहे पीड़ित को जागरूक ग्रामीण ने बचाया,एसपी अमित तोलानी ने किया सम्मानित

घनश्याम शर्मा माचलपुर 

राजगढ़ / माचलपुर :- पांच रुपए के ट्रैक्टर छाप वाले नोट के बदले 17 लाख रूपये दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 65 हजार की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर ठग को ब्यावरा शहर पुलिस और साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लखा 24 हजार रूपये नगद और घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, इस मामले में ठगी के शिकार पीड़ित को समय रहते आत्महत्या करने से रोकने वाले एक जागरूक ग्रामीण युवक और बेहतर काम करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया है ।

फेसबुक के जरिए जाल में फंसाया सदमे में सुसाइड करने जा रहा था पीड़ित

ग्राम आलमपुर निवासी फरियादी अनिल राजपूत के पास 5 रु का एक पुराना नोट था, जिस पर ट्रैक्टर का चित्र बना हुआ था, आरोपी ने फेसबुक के जरिए अनिल से संपर्क किया और नोट के बदले 17 लाख रु का लालच देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया इसके बाद शातिर ठग ने विभिन्न बहानों से अलग-अलग किश्तों में कुल ₹3,65,000 अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए अपनी जीवन भर की जमा पूंजी डूबने के बाद पीड़ित अनिल मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया और सुसाइड के इरादे से घटनास्थल पर पहुंच गया । इसी दौरान गांव के बलवंत सिंह सौंधिया ने उसे देख लिया और अपनी सूझबूझ से उसे समझाया वे पीड़ित को सीधे ब्यावरा शहर थाना लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

तकनीकी विश्लेषण से राजस्थान में दबोचा गया आरोपी

पुलिस और साइबर टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों IMEI और डिजिटल ट्रांजैक्शन का गहन तकनीकी विश्लेषण किया इसके आधार पर आरोपी की पहचान जुबेर खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मटोरे,थाना खैरथल, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई, जिसे टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से पुलिस ने ₹3.24 लाख नगद सहित Vivo और Realme कंपनी के दो मोबाइल जब्त किए हैं, जिनका फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है ।

जागरूक नागरिक और पुलिस टीम का विशेष सम्मान

मानवीय संवेदन शीलता दिखाते हुए युवक की जान बचाने वाले ग्रामीण बलवंत सिंह सौंधिया को राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया. इसके साथ ही उत्कृष्ट विवेचना और आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम को भी एसपी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया ।

इस संयुक्त ऑपरेशन में इनका रहा सराहनीय सहयोग

आरोपी को राजस्थान से पकड़ने में खैरथल-तिजारा एसपी बृजेश उपाध्याय (IPS) और उनकी DST टीम (ASI सद्दीक, आरक्षक ओमप्रकाश व आरक्षक बृजेश) का विशेष सहयोग मिला. वहीं राजगढ़ पुलिस की ओर से ब्यावरा थाना प्रभारी निरी. शिवराज सिंह चौहान, उप निरी.धर्मेन्द्र शर्मा (विवेचना अधिकारी), उप निरी. जितेन्द्र अजनारे (सायबर प्रभारी),प्रआर केशव राजपूत,आर.अंतिम सोलंकी, हितेश,सुनील,जयप्रकाश और अंशुल त्यागी की मुख्य भूमिका रही.पुलिस अब इस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।

 

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail