Edition

राजगढ़ कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगीत की गूंज,कलेक्टर डॉ. मिश्रा की मौजूदगी में ‘वंदे मातरम्’ से हुआ नए माह का आगाज ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर ने शासकीय सेवकों को दी नसीहत,बोले—पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदन शीलता के साथ करें जनसेवा ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर 

राजगढ़ / माचलपुर :- माह के प्रथम दिवस पर राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अनूठा माहौल देखने को मिला । कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का गायन किया,इस गरिमय आयोजन के साथ ही नए महीने के शासकीय कार्यों का औपचारिक शुभारंभ हुआ । सामूहिक गायन के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के स्वरों से गुंजायमान हो उठा, जिससे कर्मचारियों में राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यबोध की भावना सुदृढ़ हुई ।

जनता को समय पर मिले सेवाएं: कलेक्टर

वंदे मातरम् गायन के पश्चात उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी शासकीय सेवक पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए कि आम जनता को मिलने वाली सरकारी सेवाएं बेहतर और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि राजगढ़ ज़िले के किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े ।

समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बना आयोजन

इस पारंपरिक कार्यक्रम में राजगढ़ कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे । प्रशासन के अनुसार, हर महीने के पहले दिन आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह शासकीय कार्यों में अनुशासन, देशभक्ति और जनता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail