घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ /.माचलपुर :- ग्राम बड़ोदिया तालाब निवासी आयुष पटेल (अगाशे) के भारतीय सेना में चयनित होने और अपना सफलतापूर्वक सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम गांव आगमन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस गौरवमयी उपलब्धि के उपलक्ष्य में तीजबड़ली हनुमान मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सुंदरकांड पाठ और महाप्रसादी का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत तीजबड़ली हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने देश सेवा के संकल्प के साथ लौटे क्षेत्र के लाडले के उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। पाठ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
इस गरिमामयी समारोह में समाज के वरिष्ठजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने सैनिक आयुष पटेल (अगाशे) का पुष्पमाला पहनाकर, शॉल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। उपस्थित अतिथियों ने आयुष को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना में शामिल होना संपूर्ण क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

समिति और अतिथियों का जताया आभार
कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए तीजबड़ली सुंदरकांड समिति का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। समारोह के समापन पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कर्मचारी प्रकोष्ठ) बी.एम. चंद्रवंशी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों और समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।