Edition

देश में चमका राजगढ़: 100% HPV टीकाकरण करने वाला बना भारत का पहला जिला, CM ने किया सम्मानित ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य टीम के ‘नेशनल रिकॉर्ड’ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थपथपाई पीठ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दौराना सहित टीम सम्मानित, देश के लिए बना राजगढ़ मॉडल ।

घनश्याम शर्मा

राजगढ़ / माचलपुर :- स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजगढ़ जिले ने इतिहास रचते हुए न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है । किशोरियों को गर्भाशय के कैंसर से बचाने के लिए चलाए गए विशेष एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में राजगढ़ जिले ने निर्धारित लक्ष्य को देश में सबसे पहले पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन दौराना को विशेष रूप से सम्मानित किया । उनके साथ ही जिला टीकाकरण शाखा के जय सोनी और नरसिंहगढ़ की एएनएम श्रीमती सरिता मरावी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

“टीम वर्क और जन सहभागिता से बना ‘राजगढ़ मॉडल”

डॉ. दौराना के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने जिले की हजारों पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया । इस सफलता पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दौराना ने कहा,”यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य टीम,आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मैदानी कर्मचारियों तथा जागरूक नागरिकों का है ।उन्होंने इस सफलता को एक जन-उत्सव का रूप देने के लिए जिले के प्रभारी व जनप्रतिनिधियों सहित राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल और पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया के मार्गदर्शन व आपसी समन्वय को श्रेय दिया ।

“भविष्य के लिए बनी प्रेरणा”

मुख्यमंत्री से मिला यह सम्मान राजगढ़ की टीम के लिए गर्व के साथ-साथ भविष्य में और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा है । इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि यदि मजबूत नेतृत्व, टीम भावना और जनसहभागिता एक साथ मिल जाए, तो राजगढ़ जैसी सफलता का एक प्रेरणादायक मॉडल देश के सामने पेश किया जा सकता है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail