Edition

बोडा पुलिस की मुस्तैदी से खुश हुआ किसान,गांव की सुरक्षा के लिए अपनी जेब से लगवाएगा 50 हजार रु के CCTV कैमरे ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूने मकान से चोरी गया 22.95 लाख रूपये का शत-प्रतिशत माल बरामद पुलिस टीम ने महिला सहित 3 आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर व पिकअप भी जब्त ।

घनश्याम शर्मा

दैनिक उज्जवल राजगढ़ :- ग्राम रोसला जागीर में हुई बड़ी चोरी का महज कुछ ही दिनों में खुलासा करने और शत-प्रतिशत माल बरामद करने पर फरियादी किसान राजेंद्र पाटीदार ने बोडा पुलिस का अनोखे अंदाज में आभार जताया है । पुलिस की त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली से गदगद होकर फरियादी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अपनी ओर से ₹50,000 की लागत से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाने की घोषणा की है । किसान के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है ।

“सूने मकान को बनाया था निशाना”
फरियादी राजेंद्र पाटीदार निवासी पचोर ने 17 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके रोसला जागीर स्थित खेत के मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोयाबीन,लहसुन और इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली है । थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से घेराबंदी कर आरोपी सुमेर उर्फ सुखराम राजपूत (38), मोहन राजपूत (40) और पुष्पाबाई मालवीय (37) को गिरफ्तार किया गया ।

“22.95 लाख रु का माल बरामद, किसान ने जताया आभार”
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बेचकर कमाए गए ₹1,75,000 नगद, 08 क्विंटल सोयाबीन, इनवर्टर और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप व सोनालिका ट्रैक्टर सहित कुल ₹22,95,000 का मशरूका बरामद किया । अपना पूरा माल सुरक्षित वापस पाकर फरियादी राजेंद्र पाटीदार ने पुलिस टीम का सम्मान किया । उन्होंने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण ही उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिल सकी है । भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए वे पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव में कैमरे लगवा रहे हैं ।

“यह सामान हुआ जब्त”
नकदी व अनाज,₹1,75,000 नगद एवं 08 क्विंटल सोयाबीन।
इलेक्ट्रॉनिक्स: ₹20,000 की इनवर्टर बैटरी ।
वाहन: वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर और बोलेरो पिकअप (कीमत ₹20 लाख)।सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है ।

“टीम की सराहनीय भूमिका”
इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही,कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से एस आई देवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी बोडा, एसआई धर्मवीर पवैया थाना प्रभारी तलैन,एएसआई समीर खान,आर. मंजीत जाट,दुष्यंत जाट,कपिल अटारिया,विनोद अहिरवार,सुनील धाकड़ म.आर.सुमन सिंह ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail