Edition

काफिला छोड़ बस में सवार हुए अफसर: ईंधन बचाने और जनता की समस्याएं सुलझाने गाँव पहुँचे कलेक्टर-एसपी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर।:- ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय पहल करते हुए जिला प्रशासन ने एक नई मिसाल पेश की है । सारंगपुर विकास खंड के ग्राम बाबल्दा में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल होने के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी समेत जिले के सभी आला अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर से बस द्वारा रवाना हुए । ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के मुख्य उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह सामूहिक निर्णय लिया गया एक साथ बस से सफर कर अधिकारियों ने न सिर्फ सरकारी संसाधनों के अपव्यय को रोका, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का एक मजबूत संदेश भी दिया ।
“बस का सफर बना ‘ऑन-व्हील्स समीक्षा बैठक”
अधिकारियों के इस अनूठे सफर का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि रास्ते भर अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और संवाद बना रहा, इस दौरान !
“व्यवस्थाओं की समीक्षा: सफर के दौरान ही अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं और प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की गहन समीक्षा की ।
“समय का सदुपयोग: वीआईपी प्रोटोकॉल और अलग-अलग गाड़ियों के काफिले के बजाय एक ही वाहन में बैठकर समय की बड़ी बचत की गई ।
“त्वरित निर्णय: रास्ते में ही विभिन्न विभागों के समन्वय से जुड़े कई अहम फैसले ऑन-द-स्पॉट ले लिए गए ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail