Edition

राजेश राठौर बने राजगढ़ जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष, जल्द बनेगी भावी कार्ययोजना !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/ माचलपुर :- मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और आक्रामक बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश नेतृत्व लगातार बड़े और प्रभावी बदलाव कर रहा है, इसी तारतम्य में आगामी राजनैतिक चुनौतियों को देखते हुए और युवाओं व खेल जगत को सीधे पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने एक और महत्वपूर्ण सांगठनिक कदम उठाया है । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशा अनुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति के बाद, राजगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह जी द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से हरी झंडी दे दी गई है । इस अनुमोदन के उपरांत राजेश राठौर माचलपुर को राजगढ़ जिले का ‘म.प्र. कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ’ का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है । पार्टी के इस फैसले से जिले के राजनैतिक और खेल गलियारों में खुशी की लहर छा गई है ।

“वरिष्ठों की तिकड़ी के समन्वय से मिली बड़ी जिम्मेदारी”

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नियुक्ति संगठन में काम करने वाले ऊर्जावान चेहरों को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के विजन, डॉ. संजय कामले के सांगठनिक प्रबंधन और राजगढ़ जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह की स्थानीय पकड़ के संयुक्त समन्वय से राजेश राठौर के नाम पर मुहर लगी है। राठौर की नियुक्ति को राजगढ़ जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं के बीच कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है ।

“बधाइयों का तांता, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह”

राजेश राठौर के नाम की घोषणा होते ही राजगढ़ जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं,खेल संघों के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है । सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है जहां राजनीतिक लोगों ईष्ट मित्र व गुप्तनाथ परिवार ने राठौर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है । साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि राठौर अपनी नई भूमिका के साथ न्याय करते हुए खेल जगत की समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की खेल विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होंगे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail