Edition

निर्माणाधीन कुआं धंसा, मलबे में दबीं जनपद सदस्य की मां और पत्नी, रेस्क्यू जारी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- राजगढ़ जिले के खिलचीपुर अंतर्गत बामन गांव (बामनगांव छोटी) में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक खेत में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी और पत्थरों की विशाल दीवार भर भराकर ढह गई । इस दर्दनाक हादसे में वहाँ खड़ीं स्थानीय कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य की मां और पत्नी जिंदा मलबे के नीचे दब गईं, घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है । दोपहर 1 बजे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बामन गांव में स्थित एक निजी खेत पर नए कुएं के निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था । बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे जनपद सदस्य की मां रूपा बाई (60 वर्ष) और उनकी पत्नी पिंकी बाई (30 वर्ष) कुएं के पास ही मौजूद थीं, इसी दौरान कुएं के आसपास की भारी-भरकम मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक खिसक गया । हादसा इतना तेज था कि दोनों महिलाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे गहरे कुएं में समा गईं,ऊपर से लगातार मिट्टी गिरने के कारण कुआं लगभग पूरी तरह से पट गया ।

“मौके पर उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद”

कुआं धंसने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रभावित परिवार के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए । सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची,वही विधायक हजारीलाल दांगी भी पहुंचे । मलबे के अत्यधिक और भारी होने के कारण बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ।

“जेसीबी और पोकलेन से हटाया जा रहा मलबा”

प्रशासनिक अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए 3 जेसीबी (JCB) और पोकलेन मशीनों को काम पर लगाया है,कुआं गहरा होने और मिट्टी के लगातार धंसने के खतरे को देखते हुए बेहद सावधानी पूर्वक मलबे को बाहर निकाला जा रहा है । समाचार लिखे जाने तक महिलाओं को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी थे और मौके पर एम्बुलेंस व डॉक्टरों की टीम को भी तैनात रखा गया है ।

“रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बनी ढीली मिट्टी”

घटनास्थल से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, कुआं गहरा होने और आसपास की मिट्टी अत्यधिक भुरभुरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जेसीबी के अलावा अब पोकलेन मशीनों की मदद से कुएं के समानांतर बड़ा गड्ढा करने का प्रयास किया जा रहा है एक महिला तो रेस्क्यू टीम को मिला । ग्रामीणों का हुजूम लगातार प्रार्थना कर रहा है और प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द दोनों महिलाओं (सास-बहू) तक पहुँचा जा सके ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail