Edition

जिला काग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिलचिलाती धूप में सड़कों पर गूंजे गगनभेदी नारे; बिजली कटौती, नकली खाद और फसलों के सही दाम को लेकर प्रशासन को घेरा ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

प्रदेश में किसानों की सुध न लिए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही जनसमस्याओं के विरोध में सोमवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखा गया,जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के आव्हान पर आयोजित इस विशाल धरना-प्रदर्शन और ट्रैक्टर रैली ने हुंकार भरकर प्रशासन और सरकार को हिलाकर रख दिया । क्षेत्र के इतिहास में यह पहला अवसर था जब सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे, जिससे जीरापुर की मुख्य सड़कें पूरी तरह जाम नजर आईं,किसानों की यह एकजुटता क्षेत्र में बढ़ते आक्रोश और लोकतंत्र की ताकत का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी ।

“पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के तीखे तेवर, “उद्योगपतियों की तिजोरी भरने वाली सरकार अन्नदाता को भूल गई”

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने धरना स्थल पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किए । उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज मध्य प्रदेश का अन्नदाता पूरी तरह बेबस और लाचार महसूस कर रहा है, खेती को लाभ का धंधा बनाने वाली भाजपा सरकार रात-दिन खून-पसीना बहाकर देश का पेट भरने वाले किसान को न तो समय पर खाद दे पा रही है, न उन्नत बीज और न ही खेती के लिए पर्याप्त बिजली नहीं उनकी उपज का दाम । सरकार बड़े उद्योगपतियों की तिजोरियां भरने में व्यस्त है, जबकि कर्ज के बोझ तले किसान दब कर आत्महत्या करने पर मजबूर है । कांग्रेस पार्टी किसानों के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी यह ट्रैक्टर रैली सिर्फ एक चेतावनी है,किसानों का शोषण करना बंद करे किसानों का शोषण करने वाली सरकारों का पतन निश्चित है, कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी ।

“दिग्गजों की मौजूदगी ने दी आंदोलन को धार”

इस महा-आंदोलन में राजगढ़ जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पूर्व विधायकों ने एक साथ मंच साझा कर एक जुटता का बड़ा संदेश दिया । प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल नेताओं ने मंच से सरकार को घेरा जिसमें जिला पंचायत चंदर सिंह सोंधीया , पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी,पूर्व विधायक बापूसिंह तंवर, हेमराज कल्पोनी, प्रकाश पुरोहित,श्याम तेजरा, रघु परमार, जगदीश दांगी, राजेंद्र जाट, आदि नेताओं ने अपना संबोधन दिया इस मौके यशवंत गुर्जर पोलखेड़ा, राधेश्याम सोमतिया, प्रेमसिंह राजाखेड़ी, मोहनसिंह पॉवर सहित ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे ।

“गगनभेदी नारों से गूंजा जीरापुर, किसानों का दिखा अभूतपूर्व उत्साह”

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद ट्रैक्टर रैली में शामिल किसान भाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था । हर ट्रैक्टर पर लहराता कांग्रेस का तिरंगा झंडा आंदोलन की भव्यता को दर्शा रहा था । रैली के दौरान जीरापुर की सड़कें पर मानो सैलाब उमड़ पड़ा इस दौरान कांग्रेसी इन नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे “किसान एकता जिंदाबाद-जिंदाबाद !”
“जो किसान हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा!”
“बिजली कटौती बंद करो, किसानों का शोषण बंद करो!”
“फसलों का पूरा दाम दो, कर्जमाफी का हिसाब

“11 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन ”

धरना-प्रदर्शन के समापन पर पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पूर्व विधायकों व नेताओं की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी (एसडीएम) को महामहिम राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से:
किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी को तत्काल लागू करने,सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने,ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद कर 10 घंटे निर्बाध कृषि बिजली देने,नकली खाद-बीज बेचने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने, और स्थानीय स्तर पर सिंचाई परियोजनाओं के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की गई । कांग्रेसनेतृत्व ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सरकार ने तय समय सीमा में इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो पूरे राजगढ़ जिले में उग्र चक्काजाम और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्र के जागरूक किसान भाई उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail