
अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 4 मोटरसाइकिलें व चेसिस जप्त,रिमांड पर आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ | खुशी संवाद न्यूज :- क्षेत्र में सक्रिय अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का सारंगपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है । पुलिस की विशेष टीम ने हाइटेक तफ्तीश का मुजाहिरा पेश करते हुए देवास जिले के कंजर गिरोह से जुड़े दो शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच कर आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 4 मोटर साइकिलें व चेसिस बरामद किए हैं । इस अंधी चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम को करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की कड़ियों को जोड़ना पड़ा,इसके बाद साइबर सेल की सटीक तकनीकी मदद से आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सका । राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध यह प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है ।
“घर के आंगन से उड़ा ले गए थे बाइक”
पुलिस के अनुसार,बालोड़ी निवासी धर्मेंद्र अहिरवार ने 31 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP39ZG4926) घर के दलान से अज्ञात चोर उड़ा ले गए हैं । पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था ।
“चंगुल में आए आरोपी”
मिथुन पिता अम्बाराम हाड़ा (26 वर्ष), निवासी- कंजर डेरा, थाना पीपलरावा, जिला देवास ।
धुर्व पिता सुनेर कंजर (19 वर्ष), निवासी- इलियासखेड़ी, थाना पीपलरावा, जिला देवास ।
“यह मशरूका (सामान) हुआ जप्त”
हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्र. MP39ZG4926 एचएफ
“डीलक्स मोटर साइकिल क्र. MP42MN7187,होंडा शाइन मोटर साइकिल क्र. MP42ZF8049 मोटर साइकिल चेसिस क्र. MB2B68BX3SPE10041
“सराहनीय भूमिका”
चोरी की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा । इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे ::
नेतृत्व : उनि राहुल रघुवंशी थाना प्रभरी, सारंगपुर सहयोगी अधिकारी: उनि राहुल सेंधव, सउनि आनंदीलाल भिलाला, सउनि हरिनारायण यादव, सउनि जमनाप्रसाद सिसोदिया ।ग्राउंड फोर्स: प्रधान आरक्षक इरशाद खान, महेश जटिया तथा आरक्षक बनवारी गुर्जर, सत्येन्द्र रघुवंशी, शुभम बिरथरे, विकास भदौरिया व लोकेश परमार आदि ।










