Edition

स्वर्णकार समाज में एकता की मिसाल: ब्यावरा में जुटे जिलेभर के दिग्गज, रामगोपाल सोनी सारंगपुर निर्विरोध चुने गए जिला अध्यक्ष ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/माचलपुर :- स्वर्णकार समाज के जिला संगठन के लिए विगत दिनों से संचालित हो रही निर्वाचन प्रक्रिया का भव्य समापन अंजनीलाल मंदिर ब्यावरा में हुआ । जिला कोर कमेटी द्वारा गठित जिला निर्वाचन समिति की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई,चुनाव में सारंगपुर के रामगोपाल सोनी को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है ।

“पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई प्रक्रिया”

निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र सोनी (शिक्षक, माचलपुर) ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूरे जिले में विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं प्रसारित की गई थीं । इसके लिए ब्यावरा स्थित श्री अंजनीलाल मंदिर परिसर को जिला निर्वाचन स्थल बनाया गया था, जहा निर्धारित समय सारणी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए गए । इसके बाद दोपहर 3 बजे तक निर्वाचन समिति के पदाधिकारियों द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) की गई ।

” एकमात्र आवेदन आने से निर्विरोध हुआ निर्वाचन”

सहयोगी निर्वाचन अधिकारी संजय सोनी (पांचम, ब्यावरा) ने बताया कि निर्धारित समयावधि में जिला अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ जिसकी जांच समिति द्वारा जांच उपरांत आवेदन को पूरी तरह वैध और सही पाए जाने पर, रामगोपाल सोनी (सारंगपुर) को जिला अध्यक्ष के लिए निर्वाचित घोषित किया गया । निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा गया ।

“जिलेभर के प्रबुद्धजन और नगर अध्यक्ष रहे उपस्थित”

इस गरिमामयी आयोजन में जिलेभर से समाज के वरिष्ठ जन और विभिन्न नगरों के अध्यक्ष शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत में कोर कमेटी के सचिव संजय पांचम द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का परिचय करवाया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोर कमेटी सदस्य कैलाशचंद्र सोनी सीका,घनश्याम सोनी (नरसिंहगढ़),इंजी. मुकेश सोनी (पचोर), बनवारीलाल सोनी (पचोर),मोहन सोनी (छापीहेड़ा),मोहन सोनी खिलचीपुर वाले (पचोर), यशवंत पटेल (सारंगपुर), प्रकाशचंद्र सोनी (तलेन), सुरेश सोनी,अत्तु सोनी,अजय सोनी,अंकुर सोनी,दीपक सोनी,मुकेश सोनी एडवोकेट, रामेश्वर सोनी,नवनीत सोनी, विनोद जावरा,गिरिराज सोनी,सुभाष सोनी और संतोष सोनी (के.डब्ल्यू.) उपस्थित रहे ।

“नगर अध्यक्षों ने दी बधाई, उमाशंकर सोनी ने माना आभार”

इस अवसर पर जिले के विभिन्न नगरों के अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित थे,जिनमें संतोष सोनी (अध्यक्ष, नरसिंहगढ़), कैलाश चंद्र सोनी (नगर अध्यक्ष, सारंगपुर),सत्येंद्र सोनी (नगर अध्यक्ष,राजगढ़), मनोहर सोनी (अध्यक्ष, जीरापुर), उमाशंकर सोनी (नगर अध्यक्ष,ब्यावरा) और राधेश्याम सोनी (माचलपुर) सहित अन्य नगर अध्यक्ष शामिल रहे । सभी ने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में ब्यावरा नगर अध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने सभी उपस्थित स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail