Edition

राजगढ़ पुलिस ने किया लोन ऐप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,चार आरोपी को दबोचा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सावधान! मोबाइल से डेटा चुराकर बनाते थे अश्लील फोटो; राजगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर ब्लैकमेलर !

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- थाना राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए आम जनता को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में किया है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,यह गिरोह कर्जदारों के मोबाइल से गोपनीय डेटा और तस्वीरें चोरी कर उन्हें एडिट (मॉर्फ्ड) कर अश्लील बना देता था। इसके बाद पीड़ित और उनके रिश्तेदारों को फोटो वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली (एक्स्टॉर्शन) की जाती थी ।
लाखों रुपये की वसूली, ऐसे जाल में फंसते थे लोग पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय था। आरोपियों ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की अवैध उगाही की है । पीड़ित व्यक्ति जब इन फर्जी ऐप से छोटा लोन लेता था, तो ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़ित के फोन के कांटेक्ट लिस्ट, गैलरी और पर्सनल डेटा का एक्सेस (अनुमति) आरोपियों के पास पहुंच जाता था । लोन चुकाने के बाद भी यह गिरोह अतिरिक्त पैसों के लिए पीड़ितों को प्रताड़ित करता था ।
“फरियादी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई”

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने राजगढ़ पुलिस से ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशन में एक विशेष साइबर और क्राइम टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर इस अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को धर दबोचा । पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद आकिब खान,इस्माइल, मोहम्मद इल्तिफ़ात व अरमान हुसैन सभी निवासी अमेठी (उ प्र) के है इनके पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए हैं ।

📌 गिरोह का खौफनाक ‘मोडस ऑपेरंडी’ (काम करने का तरीका)
“सस्ता लोन का लालच: सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए कम ब्याज पर तुरंत लोन देने वाले ऐप का लिंक भेजना ।
डेटा हैकिंग: ऐप डाउनलोड करवाते ही यूजर के फोन की पूरी कांटेक्ट लिस्ट और गैलरी का डेटा चुराना ।
अश्लील फोटो (मॉर्फिंग): पीड़ित की सामान्य तस्वीरों को तकनीकी छेड़छाड़ कर न्यूड या अश्लील बनाना ।रिश्तेदारों को धमकी: पैसे न देने पर वही अश्लील तस्वीरें पीड़ित के माता-पिता, पत्नी या दोस्तों को वॉट्सऐप करने की धमकी देना ।
“पुलिस की आम जनता से अपील”
राजगढ़ पुलिस की सायबर एडवायजरी प्ले स्टोर या बाहरी लिंक से किसी भी अनधिकृत लोन ऐप को डाउनलोड न करें ।
किसी भी ऐप को अपने फोन की गैलरी या कांटेक्ट लिस्ट का एक्सेस सोच-समझकर दें । यदि कोई आपको अश्लील फोटो या डेटा वायरल करने की धमकी देता है, तो डरे नहीं तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail