घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ /माचलपुर :- राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के विरोध में राजगढ़ जिला कांग्रेस कल एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष श्री प्रियव्रत सिंह के निर्देशानुसार, कल दिनांक 10 जून 2026 (बुधवार) को जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने महात्मा गांधी जी की परंपरा के अनुसार सत्याग्रह और मौन उपवास रखा जाएगा।दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा प्रदर्शनयह मौन प्रदर्शन और सत्याग्रह दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा । पार्टी नेतृत्व ने नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का फैसला किया है। जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक एवं नगर के पदाधिकारियों, मंडलम अध्यक्षों, बीएलए (BLA), पार्षदों और युवा साथियों को प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। इसके साथ ही एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ और व्यापारी प्रकोष्ठ सहित सभी विंग के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ।











