Edition

सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम का उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण कर विवेचकों को टैबलेट वितरण किए ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ /माचलपुर :- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला राजगढ़ में संचालित सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार 06 जून को *उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल* द्वारा निरीक्षण किया गया,इस दौरान *पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानीने उप पुलिस महानिरीक्षक पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया । निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम की दैनिक रूपरेखा एवं गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित किया गया, जिसका अवलोकन उप पुलिस महानिरीक्षक ने किया इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपयोगिता तथा उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की । उप पुलिस महानिरीक्षक ने आगामी सिंहस्थ महाकुंभ-2028 जैसी विशाल एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल को *पूर्ण समर्पण, अनुशासन, सजगता एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ दायित्व निर्वहन के लिये प्रेरित किया । सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं जनसमूह आधारित आयोजनों में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को विषम परिस्थितियों में भी धैर्य संवेदनशीलता एवं तत्परता परिचय देना चाहिए । निरीक्षण के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय 300 विवेचना टैबलेट विवेचकों को वितरित किए गए । इन टैबलेटों के माध्यम से विवेचना कार्यों में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा । कार्यक्रम के समापन पर राजगढ़ पुलिस की ओर से उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसके उपरांत उप महानिरीक्षक पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र राजगढ़ में नव नियुक्त आरक्षकों को भी संबोधित किया गया । उन्होंने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा के मूल्यों,अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार स्वयं को शारीरिक,मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से पुलिस कर्तव्यों के लिए तैयार करना है,साथ ही उन्होंने लगन, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से सेवा करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी ने आश्वस्त किया कि राजगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा,जिससे पुलिस बल किसी भी बड़ी कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा संबंधी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सके ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail