
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- माचलपुर 132 केवी उपकेंद्र पर स्थित 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के रख रखाव एवं परीक्षण कार्य के चलते दिनांक 09 जून 2026 मंगलवार को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत शट डाउन रहेगा । इस दौरान 33 केवी माचलपुर, भगोरा, पिपल्या कुल्मी एवं पोलखेड़ा फीडर से विद्युत सप्लाई पूर्णतय बंद रहेगी । विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि यह कार्य मानसून के पूर्व विद्युत व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है, इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद उक्त आशय की जानकारी कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार वर्मा ने दी ।










