
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर राजगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर मे स्थित वन मंडल कार्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों और कर्मचारि मौजूद थे । सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और एक हरित भविष्य के निर्माण का अटूट संकल्प उठाया लिया ! कार्यक्रम में जिले के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद अपने हाथों से पौधे लगाकर समाज को एक बड़ा संदेश दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला वन मंडल अधिकारी बैनी प्रसाद दौतानिया,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गढ़पाले,के.एल. बंजारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे । औषधीय और छायादार पौधों का रोपण परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए केवल सजावटी नहीं, बल्कि पर्यावरणीय और औषधीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पौधों को चुना गया । कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, जामुन और बेलपत्र सहित कई छायादार वृक्षों का रोपण किया गया ।
“पर्यावरण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कलेक्टर”
पौधारोपण के बाद कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक दिन का अभियान या औपचारिकता नहीं है, इसे हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली दिनचर्यौ का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए । उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह मुहिम प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे सुंदर और प्रेरणादायी प्रयास है । मिश्रा ने आम जनता से भी पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने की अपील की ! इस मौके पर वन मंडल जिला अधिकारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है वृक्षारोपण तथा दौतानिया ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता को बचाने और अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा-पानी देने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र रास्ता है । उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की सामूहिक शपथ ली ।










