Edition

राजगढ़ में बेहतर पुलिसिंग का सम्मान: ब्यावरा और नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अव्वल, SP अमित तोलानी ने सौंपे प्रशस्ति पत्र ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/ माचलपुर :- जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने और सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने वाले पुलिस थानों को आज विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया । शुक्रवार, 5 जून 2026 को राजगढ़ पुलिस कप्तान (SP) अमित तोलानी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और उनकी टीम का हौसला बढ़ाया, उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

“मोटरयान अधिनियम, ब्यावरा शहर जिला स्तर पर प्रथम”

यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया गया था,इसके अंतर्गत मोटरयान अधिनियम के तहत सर्वाधिक चलानी कार्यवाही करने वाले थानों को चिन्हित किया गया,बड़े थानों की श्रेणी में थाना ब्यावरा शहर ने रिकॉर्ड 240 चालान बनाकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं थाना नरसिंहगढ़ ने 200 चालान की प्रभावी कार्यवाही के साथ दूसरा स्थान हासिल किया । छोटे थानों की श्रेणी,सीमित संसाधनों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थाना करनवास ने पहला स्थान और थाना तलेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

“पीएस राहत योजना”

घायलों की मदद में नरसिंहगढ़ आगे,सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए संचालित ‘पी एस राहत योजना’ के क्रियान्वयन में भी पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई । दुर्घटना के तुरंत बाद त्वरित कार्यवाही कर सर्वाधिक ‘प्री-अप्रूव्ड’ प्रकरण तैयार करने और घायलों को त्वरित सरकारी लाभ दिलाने वाले थानों को भी मंच से सम्मानित किया गया,थाना नरसिंहगढ़ इस मानवीय कार्य और त्वरित कागजी कार्यवाही में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा । थाना कुरावर ने भी इस योजना के तहत बेहतरीन काम करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

“कप्तान ने थपथपाई पीठ, कहा- जारी रहे यह सेवाभाव”

पुरस्कार वितरण के दौरान एसपी अमित तोलानी ने सम्मानित थाना प्रभारीयो की सहारना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारयों एव कर्मचारियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल को बढ़ाता है बल्कि अन्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने प्रेरित करता है । तोलानी ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे नागरिकों को सुरक्षित रखना और संकट के समय उनकी जान बचाना भी है । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगे भी काम करते रहें ताकि राजगढ़ जिला सड़क सुरक्षा और जनसेवा में प्रदेश के लिए एक मिसाल बन सके ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail