
कमिश्नर संजीव सिंह ने किया ग्रामीण विकास कार्यों का औचक निरीक्षण,चेनपुरा में बनेंगे 200 रिचार्ज शाफ्ट ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने जिले का सघन दौरा कर जल संरक्षण एवं भूजल और ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, निरीक्षण के दौरान उन्होंने नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम मानपिछोड़ी एवं चेनपुरा का दौरा कर जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और चल रहे जल संवर्धन कार्यों की सराहना की । कमिश्नर ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी दौरे के दौरान संभागायुक्त ने मोहनपुरा और कुंडलिया डैम परियोजना की समीक्षा भी की । उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के किसानों की समृद्धि का मुख्य आधार बन चुकी है जल संकट को दूर करने के लिए ग्राम चेनपुरा में भूजल संवर्धन के उद्देश्य से रिकॉर्ड 200 रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । निरीक्षण के दौरान मोहनपुरा-कुंडलिया डैम के प्रभारी राजौरिया ने कमिश्नर के समक्ष परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य के रोडमैप का विस्तृत प्रजेंटेशन दिया ।
किसानों को मिली ई-टोकन और बलराम ऐप की सौगात
कमिश्नर संजीव सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें बिचौलियों से बचाने के लिए तकनीकी साधनों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों को ‘ई-टोकन’ व्यवस्था और ‘बलराम ऐप’ की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस डिजिटल तकनीक से किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसलों का प्रबंधन और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे उठा सकेंगे । वरिष्ठ अधिकारियों का अमला रहा मौजूद समीक्षा बैठक और स्थलीय निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त के साथ कृषि विभाग की संयुक्त संचालक (जॉइंट डायरेक्टर) श्रीमती सुमन प्रसाद, राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित जल संसाधन और ग्रामीण विकास विभाग के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे, कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं साथ ही संभागायुक्त ने मोहनपुरा पम्प हाउस पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों की भी समीक्षा ।










