Edition

सारंगपुर के ग्रामीणों का सफर होगा आसान,₹12.54 करोड़ की लागत से बिछेगा सड़कों का जाल, मंत्री ने किया भूमि पूजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, तरक्की का आधार हैं,ये सड़कें केवल गांवों को आपस में नहीं जोड़ेंगी बल्कि ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास के नए द्वार खोलेंगी :- मंत्री गौतम टेंटवाल

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- जिले के सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का भूमि पूजन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गौतम टेंटवाल ने कर ग्रामीणों को विकास की बड़ी सौगात दी है । इस अवसर पर राज्यमंत्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े और गांव, गरीब, किसान और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं । सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित होते हैं तथा ग्रामीण अंचलों की प्रगति को नई गति मिलती है कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया घाटा में बिरगड़ी से खजुरिया घाटा सड़क मार्ग लंबाई 3.100 किलोमीटर का भूमि पूजन किया गया उक्त सड़क के निर्माण पर 426.02 लाख रूपये की लागत आएगी । इसके पश्चात ग्राम मेहरी छोटी में साबरस्या से मेहरी छोटी सड़क मार्ग लंबाई 2.20 किलोमीटर का भूमि पूजन किया गया जिसकी कुल लागत 269.77 लाख रूपये है । इसके बाद ग्राम भूमका में सेमली लोड़ा से भूमका सड़क मार्ग लंबाई 3.00 किलोमीटर का भूमि पूजन किया गया इस सड़क निर्माण कार्य पर 354.16 लाख रूपये की राशि व्यय होगी । वहीं ग्राम घाटाखेड़ी में बखेड़ से काल्याखेड़ी मार्ग लंबाई 2.00 किलोमीटर का भूमि पूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 204.22 लाख रूपये है । साथ ही चारों सड़क परियोजनाओं की कुल लागत 1254.17 लाख रूपये इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी । किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं तक शीघ्र पहुंच उपलब्ध हो सकेगी । इस अवसर पर राज्यमंत्री टेटवाल ने कहा कि “गांव समृद्ध होंगे तभी देश मजबूत होगा हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है । यह सड़कें केवल गांवों को जोड़ने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलने वाली जीवन रेखाएं हैं आने वाले समय में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे । साथ मंत्री ने आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्रामीणों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत त्रिमूर्ति पौधे (नीम, पीपल और बरगद) लगाने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए राज्यमंत्री टेटवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई दिशा और नई गति मिलेगी ग्रामीणों ने इसे सारंगपुर विधानसभा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail