Edition

नरसिंहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नई दिल्ली कंजर डेरा में दबिश, 450 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 हजार लीटर लहान नष्ट ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/माचलपुर :- जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नई दिल्ली कंजर डेरा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई और महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नई दिल्ली कंजर डेरा में अचानक दबिश दी, जहाँ से कुल 450 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध जहरीली/कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 01 लाख 61 हजार रुपए है,शराब बनाने के उद्देश्य से ड्रमों और गड्ढों में छुपाकर रखा गया लगभग 2,000 लीटर महुआ लहान पुलिस ने मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया । पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों महेश पिता गोरेलाल कंजर,गोकुल पिता सीताराम कंजर, कपिल पिता जगदीश कंजर,अरुण पिता भरतसिंह कंजर सभी निवासी नई दिल्ली थाना नरसिंहगढ़ अवैध कारोबार में लिप्त पाए गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है आरोपी फरार जिनकी पुलिस तलाश कर रही है । पुलिस प्रशासन सख्त संदेश दिया कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों और कंजर डेरों पर इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके । उक्त संपूर्ण कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के नेतृत्व में संपन्न हुई । कार्रवाई में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरी. वीरेन्द्र धाकड़, थाना प्रभारी कुरावर निरी. जितेन्द्र मावई, थाना प्रभारी पचोर निरी.शकुन्तला बामनिया, रक्षित केंद्र राजगढ़ से निरी.अनिल राय,निरी. कमलेश सोनी,थाना प्रभारी तलेन उप निरी.धर्मवीर पलैया, थाना प्रभारी बोडा उप निरी. देवेन्द्र राजपूत सहित थाना नरसिंहगढ़,सारंगपुर, कुरावर,लीमाचौहान,पचोर, तलेन,बोडा एवं रक्षित केंद्र राजगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail