
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़/माचलपुर :- जिले के जीरापुर नगर में मंगलवार को उस समय हड़कम मच गया जब जिला प्रशासन पुलिस और राजस्व विभाग का अमला भारी पुलिस बल और के साथ पचोर रोड पर दाखिल हुआ । निशाने पर था मैदा मिल और पास सरकारी जमीन पर फैला अवैध साम्राज्य । प्रशासन के आदेश मिलते ही भारी भरकम बुलडोजर ने अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया,यह सख्त कार्रवाई सुबह से शुरू होकर देर शाम तक लगातार चलती रही,जिसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जामा हो गई ।
“न्यायालयीन आदेश के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक ”
राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे क्रमांक 1520/2/1 की 0.268 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी भूमि पर रसूखदार आनंदस्वरुप मूंदड़ा द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था । इसी भूमि पर बिना किसी अनुमति के 1600 वर्ग फिट में एक आलीशान दो मंजिला इमारत खड़ी कर ली गई थी,साथ ही एक 400 वर्ग फिट का भवन और खुद का पावर हाउस भी बना लिया गया था ! राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में इस अतिक्रमण को अवैध घोषित करते हुए हटाने के सख्त कानूनी आदेश जारी किए थे । नोटिस की अवधि खत्म होते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर।अवैध निर्माण को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया ।
प्रशासनिक व्यवस्था और इस पूरी कार्रवाई की मैनेटीरिंग राजगढ़ जिला कलेक्टर और स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार की गई । मौके पर तहसीलदार, पटवारी, राजस्व निरीक्षक और स्थानीय जीरपुर थाने का भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े ।
पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन ने शासकीय भूमि को पूरी तरह से कब्जे में ले लिया है । नगर में चर्चा का विषय मैदा मिल क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे जीरापुर नगर और राजगढ़ जिले के भूमाफियाओं में दहशत का माहौल है । आम जनता के बीच प्रशासन के इस कड़े रुख की जमकर प्रशंसा हो रही है । प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हो उनको बख्शा नहीं जाएगा ।










