Edition

पुलिस कप्तान राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/ माचलपुर :- जिले मे सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ में 1 जून से 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ पुलिस कप्तान अमित तोलानी ने किया । उक्त सत्र में विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग भीड़ प्रबंधन,आपदा प्रतिक्रिया कानून व्यवस्था एव आधुनिक पुलिसिंग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ महापर्व 28 को सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सम्पन कराने के उद्देश्य से पुलिस बल को व्यवहारिक, तकनीक आधारित एवं परिणामोन्मुख प्रशिक्षण देने हेतु जिले में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ़ अरविंद राठौर, रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान एवं कंट्रोल रूम प्रभारी सूबेदार दीपक रघुवंशी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया प्रथम दिवस मे कुल 65 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए । इस दौरान सिंहस्थ महापर्व जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में कानून व्यवस्था साधारण बीड नियंत्रण यातायात प्रबंधन आपदा प्रबंधन आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था सामुदायिक पुलिसिंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, संचार एवं समन्वय वीआईपी ड्यूटी मानव व्यवहार चिकित्सा सहायता आसूचना संकलन सीसीटीवी निगरानी प्रवेश निकासी मार्ग प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभाव तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस दौरान पुलिस कप्तान अमित तोलानी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस प्रबंधन,त्वरित निर्णय क्षमता संसाधनों के समुचित उपयोग तथा समन्वित कार्यप्रणाली के महत्व से अवगत कराया गया । उन्होंने कानून व्यवस्था संधारण भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका के व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षित एवं दक्ष पुलिस बल ही किसी भी बड़े आयोजन की सफलता की आधारशिला होता है । साथ ही अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की तैयारियों उपलब्ध संसाधनों के कुशल उपयोग अनुशासित कार्यप्रणाली जनसहभागिता एवं संवेदनशील पुलिसिंग के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया गया । उक्त प्रशिक्षण 6 दिनों तक चलेगा इसके माध्यम से प्रशिक्षित अधिकारी कर्मचारी आगे जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे । आगामी चरणों में जिला राजगढ़ के समस्त पुलिस बल को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे सिंहस्थ महापर्व सहित अन्य बड़े आयोजनों प्रभावी पुलिस व्यवस्था की जा सके ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail