
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़/माचलपुर :- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत सोमवार को माचलपुर के पोलखेड़ा रोड पर स्थित अति प्राचीन चोर बावड़ी विधिवत पूजन-अर्चन कर पुष्पमाला अर्पित की गई भव्य आरती की गई । कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनसहभागिता के साथ घाट सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विधायक हजारीलाल दांगी के मुख्यातिथि व नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, हमारी नदियाँ, तालाब एवं जल संरचनाएँ भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं । जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम के दौरान के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया व बावड़ी को विद्युत रोशनी से व दीपक लगाकर आकर्षक सजाया तथा उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई, रामगोपाल खंडेलवाल, हनुमान पाटीदार,मदन पटेल,पवन राठौर, राहुल मालवीय, बजरंग लववंशी, सीएमओ देवेंद्र कुमार वत्स सहित पार्षद विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी नगर पालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया ।










