Edition

गंगा दशहरा पर माँ कालीसिंध को अर्पित की चुनरी, घाट पर किया श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सारंगपुर में हुआ विशेष आयोजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/माचलपुर :- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत सोमवार को सारंगपुर स्थित कपिलेश्वर महादेव धाम पर माँ कालीसिंध नदी का विधिवत पूजन-अर्चन कर चुनरी अर्पित की गई । कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनसहभागिता के साथ घाट सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।।कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, हमारी नदियाँ, तालाब एवं जल संरचनाएँ भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं । जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम के दौरान माँ कालीसिंध नदी के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीलेश वर्मा, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail