Edition

दुर्लभ महासंयोग, सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लघु ज्योतिर्लिंग,गुप्तनाथ महादेव का हुआ अलौकिक श्रृंगार,रात्रि में गगनभेदी शंखनाद के साथ हुई भव्य महाआरती ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

माचलपुर :– पवित्र श्रावण मास तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन पर्व के अद्भुत संयोग पर आज पूरा नगर शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया । भगवान शिव अपने गले में वासुकी नाग को धारण करते हैं सावन का सोमवार महादेव को समर्पित है और नाग पंचमी नाग देवता को । ऐसे में दोनों का एक ही दिन पड़ना स्वामी और सेवक के मिलन का महायोग है इस दिन की गई पूजा सीधे महादेव तक पहुँचती है। सुबह की पहली किरण के साथ ही नगर के सभी प्रमुख शिवालयों में कावड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जल अभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ भाग धतूरा बेलपत्र आदि सामग्री अर्पित कर बाबा की पूजा अर्चना की ।

“दर पर शीश झुकाने वाले को अंधेरे से निकाल उजाले की ओर ले जाते हैं बाबा गुप्तनाथ”

नगर ही नहीं क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिवालय स्वयंभू गुप्तनाथ महादेव में आज विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। ज्ञात हो कि गुप्तनाथ महादेव शिवलिंग की गणना लघु ज्योतिर्लिंग के रूप में की जाती है । इस मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दर पर शीश झुकाता है,उसे बाबा जीवन के हर संकट और गहरे अंधेरे से निकालकर उजाले की ओर ले आते हैं । इसी अटूट विश्वास के कारण नाग पंचमी के पावन अवसर पर बाबा गुप्तनाथ का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया,इसके बाद,रात्रि में महाआरती संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया और बाबा जयकारों पर झूमते दिखाई दिए ।

“नगर के इन शिवालयों में भी रही उत्सव जैसी धूममान”

मानकामनेश्वर महादेव (बाघा बाल्डी): यहाँ सुबह से ही कावड़ियों के जत्थे पहुँचे और भोलेनाथ के दर्शन कर मन्नतें पूरी होने की कामना के साथ भक्तों का तांता लगा रहा ।
बिल्लेश्वर महादेव मंदिर: इस प्राचीन शिवालय जो कि बड़े तालाब के किनारे स्थित है तालाब में पानी भर जाने से नजारा अलौकिक लग रहा था । भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया और धार्मिक भजनों का आनंद लिया ।                                                        थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर: पुलिस थाने में स्थित महादेव मंदिर को भी इस विशेष अवसर पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ स्थानीय नागरिकों और पुलिस बल के जवानों ने मिलकर विधि-विधान से पूजा-अचना की ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail