Edition

राजगढ़ पुलिस का ‘संडे स्पेशल’ थानों में गूंजा योग-ध्यान,जवानों के बीच पहुंचे एसपी अमित तोलानी; सुनीं समस्याएं !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो चरणों का महाअभियान: श्रमदान से परिसरों में बिखरी सकारात्मक ऊर्जा, प्राणायाम से मिटा लगातार ड्यूटी का तनाव ।

 राजगढ़ / माचलपुर :– पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशन में राजगढ़ पुलिस द्वारा एक अनूठी और कल्याणकारी पहल की शुरुआत की गई है । इसके अंतर्गत 16 अगस्त रविवार को जिले के समस्त थाना परिसरों में “हर रविवार थाना परिवार” ध्यान, योग एवं स्वच्छता अभियान का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाना,उनका मनोबल बढ़ाना और कार्यस्थल पर एक सकारात्मक माहौल तैयार करना है ।

अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने स्वयं थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग व ध्यान सत्र में भाग लिया । सत्र के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर व सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया उन्होंने थाना परिवार की भावना को चरितार्थ करते हुए जवानों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए ।

“जिले भर के थानों में अधिकारियों ने संभाली कमान,व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे ने थाना राजगढ़ में मुस्तैदी से मोर्चा संभाला उन्होंने जवानों के साथ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा थाना परिसर की व्यवस्थाएं सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए । इसके साथ ही,जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (SDOP) ने भी अपने अपने अधिकार क्षेत्र के थानों में पहुंचकर मैदानी पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली ।

“दो चरणों में संपन्न हुआ आयोजन,स्वच्छता से स्वस्थ वातावरण की ओर”

यह विशेष कार्यक्रम दो अत्यंत महत्वपूर्ण चरणों में आयोजित किया गया:
प्रथम चरण (श्रमदान और स्वच्छता): कार्यक्रम की शुरुआत में सभी थाना प्रभारियों और जवानों ने मिलकर अपने अपने कर्तव्य स्थलों और थाना परिसरों की व्यापक साफ सफाई की । स्वच्छ कार्यस्थल के माध्यम से सकारात्मक और अनुशासित वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया ।
द्वितीय चरण (हार्टफुलनेस योग और रिलैक्सेशन): स्वच्छता के पश्चात हार्टफुलनेस’ पद्धति से योग, प्राणायाम और रिलैक्सेशन सत्र आयोजित किए गए । लगातार ड्यूटी के तनाव से जूझने वाले पुलिसकर्मियों ने मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान का अभ्यास किया ।

राजगढ़ पुलिस का यह सतत प्रयास है कि 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से सशक्त और भावनात्मक रूप से संतुलित रहें । राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ पुलिस बल,सशक्त पुलिस परिवार एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग की भावना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है । इस साप्ताहिक कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल में आपसी समन्वय, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना मजबूत हो रही है, जिससे बेहतर कार्य वातावरण विकसित हो रहा है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail