Edition

नीट परीक्षा पेपर लीक महाघोटाले,पीड़ित छात्रों की आत्महत्या और दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में माचलपुर की सड़कों पर मशालें लेकर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिसिया दमन के खिलाफ फूटा गुस्सा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग बुलंद ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर 

माचलपुर (राजगढ़) :- देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट (NEET) परीक्षा महाघोटाले और दिल्ली में न्याय मांग रहे निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बरता के खिलाफ गुरुवार को माचलपुर नगर में कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला । नगर व ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया,इसकी शुरुआत बस स्टैंड चौराहे पर स्थित सर्राफ मैरिज गार्डन से हुई । डीजे पर गूंजते देश भक्ति के गीतों और ‘छात्रों को न्याय दो’ के गगन भेदी नारों से नगर के विभिन्न मार्गों से हाथों में जलती हुई मशालें थामे सैकड़ों कांग्रेसी जब गुजरे, तो उन मशालों की रोशनी से नगर के मार्ग रोशन हो उठे और यह सोई हुई व्यवस्था को जगाने का एक जीवंत प्रतीक बन गया ।

“दमनकारी नीति और लापरवाही पर बरसे दिग्गज नेता”

जुलूस के दौरान आयोजित एक सभा में जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ रामप्रसाद दांगी,श्याम बाबू तेजरा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए उन्होंने कहा कि पेपर लीक के सदमे के कारण देश के 20 होनहार छात्रों को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा । यह आत्महत्या नहीं, बल्कि लचर व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है,उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हक मांग रहे देश के भविष्य पर पुलिसिया लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और निंदनीय है । सारी बातों के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के सपनों को कुचलने वाली इस सरकार के शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है,वे तत्काल इस्तीफा दें । प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि जब तक पीड़ित छात्रों को पूरा न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, तब तक सड़क से लेकर संसद तक यह लड़ाई जारी रहेगी ।

“सैकड़ों कांग्रेसियों ने भरी हुंकार”

एकजुटता का संदेश इस आंदोलन व मशाल जुलूस को सफल बनाने और व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे । साथ ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल,वरिष्ठ नेता मोहन सिंह पॉवर, राजेंद्र सिंह अमलाबे तथा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी NSUI कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में मशालें थामे मुस्तैदी से जुलूस में डटे रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail