Edition

सारंगपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, चोरी के वाहन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

  • राजगढ़/माचलपुर :- जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में

    पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते आरोपियों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार।किया गया । पुलिस द्वारा फरियादी लालसिंह पिता हीरालाल तवर निवासी निपानिया द्वारा 5 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शासकीय अस्पताल परिसर सारंगपुर से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली उक्त रिपोर्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया । इसी तरह 20 मई को अरविंद पिता रमेश चंद्र गुर्जर निवासी पड़ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई की शिवधाम कालोनी सारंगपुर घर के बाहर से स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल क्रमांक MP39 ZA 6019 चोरी हो गई है । उक्त चोरी की घटना पर थाना प्रभारी सारंगपुर द्वारा टीम के साथ घटना स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गए और दो विशेष टीमों का गठन किया गया । एक टीम आरोपियों की तलाश शुरू की तथा दूसरी टीम द्वारा लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई । साइबर सेल की सहायता से महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपियों से पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया गया इस दौरान बीएनएस में पूर्व फरार आरोपी उमेश कंजर व नरेंद्र कंजर को भी गिरफ्तार किया । आरोपियों से दो मोटर साइकिल जप्त की उक्त कार्यवाही में उनि राहुल रघुवंशी, उनि राहुल सेंधव, सउनि जमना प्रसाद सिसोदिया आरक्षक सत्येंद्र रघुवंशी प्रआ गिरिराज मीणा आरक्षक बनवारी गुर्जर आदि का योगदान रहा ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail